बड़वानी, मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के करीब 1000 एकड़ क्षेत्र में बोई गोभी के दाम नहीं मिलने पर इसे जानवरों को खिलाया जा रहा है। ज्यादा बोवनी से अधिक उत्पादन हुआ है और बादलों के बने रहने के कारण समय के पहले एक साथ पक जाना इसका बड़ा कारण है।
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में गोभी की फसलें अत्यधिक बोवनी और एक साथ पकने के कारण जानवरों को खिलाई जा रही हैं। गोभी को मंडी में ले जाने का खर्चा ज्यादा पड़ता है, और 2-3 रुपये प्रति किलो दाम भी नहीं मिल रहे।