छत्तीसगढ़ में जमीन अधिग्रहण की पूरी कार्यवाही और मुआवजा वितरण का काम भूमि राशि पोर्टल 2.0 के माध्यम से किया जा रहा है। केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग मंत्रालय ने इस पोर्टल को लांच किया है। यह जानकारी वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में एनएचएआई (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि सही तरीके से जमीन अधिग्रहण व मुआवजा वितरण नहीं होने से काफी परेशानी आती है, इसके चलते न्यायालय में काफी मामले चलते रहते है। इसलिए जमीन अधिग्रहण से पहले ही सारे कागजातों की जांच कर लेनी चाहिए कि वो कानून सम्मत है या नहीं।
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को भूमि पोर्टल स्वचालित करता है। यह पोर्टल तेजी से अनुमोदन, निधि हस्तांरण और जीआइएस का उपयोग करके सटीक भूमि डेटा देता है। भूमि राशि पोर्टल 2.0 में धारा 3सी के अनुसार भूमि अधिग्रहण पर आपत्तियां 21 दिन के भीतर भरी जानी है।

Comments (0)