मध्य प्रदेश सरकार ने सभी निगम, मंडल, प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इन सभी को पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार ने नियुक्त कर कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रियों का दर्जा दिया था। अब डॉ. मोहन यादव सरकार ने इनको हटाने का बड़ा फैसला लिया है। नियुक्तियां निरस्त करने के आदेश संबंधित विभागों की तरफ से जारी किए गए हैं। इन सभी पदों पर लोकसभा चुनाव के बाद ही नियुक्तियां होने की संभावना है।
मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला। मध्य प्रदेश में हटाए जाएंगे सभी दर्जा प्राप्त मंत्री। निगम, मंडल और प्राधिकरणों की राजनीतिक नियुक्तियां भी होंगी निरस्त। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास सहित अन्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष भी हटाए जाएंगे।
Comments (0)