मध्यप्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। इस बीच, पार्टी रविवार को किसान सदस्यता दिवस मना रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को सैलाना, रतलाम, झाबुआ और धार में कार्यकर्ताओं की बैठक और सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, ‘सदस्यता की ताकत ही चुनावों में जीत की राह को आसान करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को देश के एक करोड़ युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया है। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए युवा, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें।’
‘संगठन शक्ति, बूथ स्तर कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के साथ शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में लहार विधानसभा और छिंदवाड़ा लोकसभा का चुनाव जीते हैं। अब सैलाना विधानसभा जीतना है। सैलाना को जीतने के लिए कार्यकर्ता इस विधानसभा के निर्धारित 64 हजार के लक्ष्य से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं।’
मध्यप्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। इस बीच, पार्टी रविवार को किसान सदस्यता दिवस मना रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को सैलाना, रतलाम, झाबुआ और धार में कार्यकर्ताओं की बैठक और सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित किया।
Comments (0)