मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सभी पार्टियों ने मिशन 2023 की तैयारिया जोरो शोरो से शुरू कर दी है। चुनीव साल में नेताओं के बीच जबुानी जंग भी तेज हो गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ लगातार शिवराज सरकार पर निशाना साधा रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिर कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा असमंजस में पड़ गयी है। भाजपा ने अब तक जिन कथित दिग्गजों को जबरन प्रत्याशी बनाया है, उन्हें उम्मीदवार नहीं बल्कि ‘नाउम्मीदवार’ कहना उचित होगा।
भाजपा अब स्वयं परेशान
जन सत्ता को सौदा समझने वाली भाजपा अब स्वयं परेशान हैं। पहले तो भाजपा ने जनमत का अपमान किया, अब एक-एक प्रत्याशी और एक-एक मत के लिए तरस रही है। जोड़-तोड़ से सरकार बनाने वाले स्वयं की अंदरूनी तोड़-फोड़ से परेशान हैं।कई नेतागण नये रास्ते तलाश चुके
चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का अनावश्यक दबाव देखकर भाजपा में कई क़द्दावर नेता तो निष्क्रिय होकर सामने से हटकर भागे-भागे फिर रहे हैं। कई नेतागण नये रास्ते तलाश चुके हैं या कई नये रास्ते तलाश रहे हैं। आंतरिक असंतोष से भाजपा का संगठनात्मक ढाँचा भी अब चरमराकर जर्जर हो गया है। मध्यप्रदेश में भाजपा ‘भगदड़ जर्जर पार्टी’ बन गयी है।Read More: भोपाल अब तांगे से मेट्रो तक का सफर तय कर रहा है- सीएम शिवराज
Comments (0)