भोपाल, दीपावली के बाद पटाखों के कचरे से भोपाल में ईंधन बनाया जाएगा। भोपाल नगर निगम यानि बीएमसी ने यह पहल शुरू की है। इससे प्रदूषण कम होगा और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। बीएमसी देश का पहला निकाय बन गया है जो घरेलू खतरनाक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करेगा और इसे वैकल्पिक ईंधन में बदला जाएगा।। इसके लिए पीथमपुर के एक विशेष प्लांट के साथ समझौता हुआ है।
भोपाल में इस दिवाली नगर निगम प्रशासन बचे हुए पटाखों के कचरे को वैज्ञानिक रूप से निपटाने की तैयारी कर रहा है। इसे वैकल्पिक ईंधन में बदल दिया जाएगा। यह पहल स्वच्छता को ध्यान में रखकर की जा रही है।