रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, लंबे समय से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि सरकार रक्षा बंधन से पहले 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का ऐलान कर सकती है। दरअसल, कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही देय तिथि से लंबित 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया जाएगा। जिसके बाद अब प्रदेश की सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई है और अब सभी कर्मचारी डीए को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Comments (0)