भोपाल, मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा होने वाला है। दिवाली के बाद कलेक्टर गाइडलाइन फिर से बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर एक ही वित्तीय वर्ष में दूसरी बार कलेक्टर गाइडलाइन में बढ़ोतरी की तैयारी है। इससे घर खरीदारों को झटका लग सकता है। गाइडलाइन में 4 से 20% तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
सरकार का तर्क है कि कई इलाकों में कलेक्टर गाइडलाइन से कहीं ज्यादा कीमत पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हो रही है। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है। इस कमी को पूरा करने और राजस्व बढ़ाने के लिए कलेक्टर गाइडलाइन में संशोधन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश सरकार दिवाली के बाद प्रॉपर्टी के दाम बढ़ा सकती है। एक बार फिर से कलेक्टर गाइडलाइन को बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो प्रॉपर्टी के दाम 4 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। इससे सरकार को हर साल 100 से 150 करोड़ रुपए का फायदा भी होगा।
Comments (0)