छत्तीसगढ़ सरकार ने सिमगा तहसील के ग्राम दामाखेड़ा का नाम बदलने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित सूचना के अनुसार, अब गांव का नया नाम कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा होगा।
राज्य सरकार ने यह फैसला 4 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया था। इसके बाद भारत सरकार के गृह मंत्रालय से सहमति मिलने पर नाम परिवर्तन को अंतिम मंजूरी दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 5 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की है।
CM साय ने कबीर संत समागम मेले में की थी घोषणा
मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय दामाखेड़ा पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध सतगुरु कबीर संत समागम मेला में शामिल होकर दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा करने की घोषणा की थी।इस दौरान उन्होंने दामाखेड़ा के 10 किलोमीटर के दायरे में उद्योग नहीं लगाने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रकाश मुनि साहेब को प्रणाम करते हुए सीएम साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि छोटे किसान का बेटा आज मुख्यमंत्री बनकर आपके आशीर्वाद लेने आया है
Comments (0)