युवा शक्ति मिशन के बाद सरकार अब महिला शक्ति मिशन की तैयारी कर रही है। यह मिशन भी इसी माह शुरू किया जाना है। इसमें महिलाओं के समग्र विकास की चिंता होगी और उस अनुरूप प्रत्येक स्तर पर विभागों को अलग-अलग काम करने होंगे। इसमें कई राज्यों के कामों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मिशन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। यह भी कहा कि मिशन में महिलाओं के कल्याण से जुड़े प्रत्येक बिंदु शामिल होने चाहिए। सूत्रों के अनुसार मिशन मकर संक्रांति पर शुरू हो सकता है।
यह मिशन मकर संक्रांति पर शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों की बैठक में मिशन की तैयारियों पर चर्चा की।
Comments (0)