वंदे भारत के स्लीपर वर्जन को भोपाल से शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली खेप नवंबर के अंत तक भोपाल पहुंचेगी। नवंबर के आखिरी सप्ताह तक इसका ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए दो तरह के रैक लाए जा रहे हैं।
8 कोच की होगी पहली ट्रेन
पहली ट्रेन आठ कोच वाली वंदे भारत सीटिंग ट्रेन रहेगी। दूसरी वंदे भारत स्लीपर 20 कोच की होगी। वहीं दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली एक और वंदे भारत स्लीपर भी भोपाल होकर जाएगी। रानी कमलापति से पाटलीपुत्र के बीच 20 कोच की वंदे भारत स्लीपर संचालित किया जाएगा। वहीं, भोपाल से लखनऊ के बीच आठ कोच वाली सीटिंग वंदे भारत चलाई जाएगी।
लखनऊ वंदे भारत का रैक नवंबर के अंतिम सप्ताह तक मिलने जा रहा है। जिसके बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ट्रेन का संचालन किया जा सकता है।
लखनऊ और पाटलीपुत्र के लिए चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल को दो वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक मिलने वाले हैं। जो कि लखनऊ और पाटलीपुत्र के बीच चलाए जाएंगे।
तैयारी को लेकर दिए आदेश
स्लीपर वंदेभारत को लेकर भोपाल मंडल के अधिकारियों को तैयारी करने के लिए आदेश-निर्देश मिल गए हैं। इनके लिए मंडल की ओर से एक टीम बनाई जाएगी। इस टीम में ट्रेन के पायलट, गार्ड और मेंटेनेंस स्टाफ भी रहेगा। आरकेएमपी-पाटलिपुत्र स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस भोपाल रेल मंडल की ट्रेन होगी।
Comments (0)