धमतरी में रतनजोत के बीज खाने से 24 से अधिक बच्चे बीमार हो गए, जबकि सात बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है। यह मामला भखारा थाना क्षेत्र के बोरझरा गांव का है।
कार्यक्रम के दौरान खाया रतनजोत के बीज
जानकारी के अनुसार, गांव में मड़ाई कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए। कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, चक्कर और तबीयत बिगड़ने की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर सात बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में चल रहा इलाज
फिलहाल जिला अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और बच्चों की हालत पर लगातार निगरानी की जा रही है।
Comments (0)