भोपाल-
नर्सिंग कॉलेज घोटाले मामले को लेकर आज एक बार फिर से एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगर और सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी भोपाल के प्रभात चौराहा से अशोका गार्डन थाने पैदल विरोध यात्रा निकालते हुए आशोका गार्डन थाने मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ FIR करवाने पहुंचे। जहां थाने के बाहर मंत्री सारंग के समर्थक भी कांग्रेस के विरुद्ध नारे लगाते हुए कांग्रेस का विरोध करते हुए नजर आए। बता दें कि, थाने के बाहर भारी पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग भी लगाई गई जिसके आजू-बाजू कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी देखने को मिली।
एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, मध्य प्रदेश में नर्सिंग के लाखों छात्र परेशान हैं। कांग्रेस उनकी लड़ाई लड़ेगी।