मध्यप्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार समाप्त हो गया है। उज्जैन से सबसे पहले जिला अध्यक्ष का नाम घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी संजय अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदिशा से भी नाम सामने आ गया है। विदिशा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महाराज सिंह दांगी को सौंपी गई है।
विदिशा में महाराज सिंह दांगी को सौंपी जिम्मेदारी
सीएम के गृह जिले के बाद पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र से दूसरा नाम आया। विदिशा में महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
Comments (0)