नवंबर में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ चंद्रकांत हैंडोर की नियुक्ति पर्यवेक्षक के तौर पर की गई है।
इसके पहले चार पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। सूरजेवाला को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। मप्र में होने वाले चुनाव में सूरजेवाला की भूमिका एक तरह से चुनाव प्रभारी जैसी होगी। चुनाव के सारे फैसले उनके और मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के समन्वय से ही होंगे।
प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त के बाद पार्टी का चुनाव अभियान सभी अंचलों में प्रारंभ हो जाएंगे। इसके साथ-साथ प्रत्याशी चयन का काम भी चलेगा। इसे देखते हुए पार्टी ने पहले गुजरात के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया, दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था।
इन्हें उन सीटों पर विशेष ध्यान देने की जिम्मेदारी दी गई है, जहां पार्टी पिछले तीन चुनाव से लगातार हार रही है। इन सभी ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक भी कर ली है और संभावित दावेदारों के बारे में भी जानकारी जुटाई है।
अब पार्टी ने वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे यहां चुनाव से संबंधित सभी कामों को देखेंगे। साथ ही वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप देंगे। उनके इस काम में चंद्रकांत हैंडोर सहयोग करेंगे। उधर, प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल के सहयोग के लिए भी दो सह प्रभारी शिव भाटिया और संजय दत्त बनाए जा चुके हैं। अब प्रदेश में पांच सह प्रभारी हो गए है।
नवंबर में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ चंद्रकांत हैंडोर की नियुक्ति पर्यवेक्षक के तौर पर की गई है।
Comments (0)