दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। ज्यादातर जिलों में रातें ठंडी हो गई हैं और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन में हल्की ठंडी हवाएं चलने के साथ ही रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले एक हफ्ते बाद यानी 5 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। वहीं आज रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग में तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। ज्यादातर जिलों में रातें ठंडी हो गई हैं और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।