मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर झूठी निकली है।एमपीसीसी प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा और प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस खबर को फेक बताते हुअय कहा है कि विक्रांत भूरिया की नियुक्ति के संबंध में उनके पास ऐसी कोई भी जानकारी नहीं है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ था। इस वायरल पत्र में झाबुआ विधायक डॉ.विक्रांत भूरिया को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का फरमान था जिसमे राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर थे। इस पत्र के वायरल होने के बाद विक्रांत भूरिया को कांग्रेस कार्यकर्ता बधाई देने लगे थे। विक्रांत भूरिया का नाम काफी समय से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चल रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे और झाबुआ विधायक डॉ.विक्रांत भूरिया को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने खबर निकली फेक।
Comments (0)