CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 19 को हुए मतदान के बाद बस्तर में चुनाव ड्यूटी से रविवार को लोकसभा चुनाव में सुरक्षा देकर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस डिलमिली के क़रीब दुर्घटना का शिकार हो गई है। इसमें सवार 10 जवान घायल हो गए हैं। तीन की हालत गंभीर है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। घायल जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले ज़ाया गया है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा फरसपाल से चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे CRPF जवानों की बस के डिलमिली, तोकापाल में दुर्घटनाग्रस्त होने से दस जवानों के घायल होने की दुःखद खबर प्राप्त हुई। घायल सभी जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं, सभी खतरे से बाहर हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
Read More: CG NEWS :बस्तर में चुनाव ड्यूटी से लौटते समय बस पलटने से 10 CRPF जवान घायल, 3 की हालत गंभीर
Comments (0)