जबलपुर - एमपी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल (JP Agarwal) जबलपुर दौरे पर है। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं को आईना दिखाया हैं। प्रदेश प्रभारी ने इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों को जमकर खरी-खरी सुनाई। जेपी अग्रवाल (JP Agarwal) ने सख्त लहजे में कहा कि, जिन कार्यकर्ताओं के कंधों पर बैठकर नेता सांसद, विधायक बने, उन्हें भुलाया जा रहा हैं। आगे कहा कि, पार्टी के जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा जिससे पार्टी कमजोर हो गई ।
पार्टी कमजोर होने में अपनों की गलती
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि, पार्टी ऐसे ही गिरकर कमजोर नहीं हुई है, बल्कि इसमें खुद अपनों की गलतियां हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया, पर जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ली। गलियों-गलियों में पार्टी का झंडा उठाने वालों को हाथ छूट गया। जिन कार्यकर्ताओं के कंधे पर बैठकर नेता विधायक, सांसद बने उन्होंने उन्हे भुला दिया।
जेपी अग्रवाल ने पार्टी के पदाधिकारियों को दिखाया आईना
जेपी अग्रवाल ने पार्टी के पदाधिकारियों को आईना दिखाते हुए कहा कि, चुनाव जीतने और हारने से फर्क नहीं पड़ता, लेकिनकार्यकर्ताओं का जिंदा रहना आवश्यक हैं। हमें कार्यकर्ताओं का दर्द समझना चाहिए। उनका हाथ पकड़कर ही हमें आगे की मंजिल मिलेगी। मंच पर तमाम बड़े नेता मौजूद थे, जब उन्होंने यह सब कहा।
2023 की चुनौती कार्यकर्ताओं के बूते पार की जा सकती है
जेपी अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 2023 की चुनौती कार्यकर्ताओं के बूते पार की जा सकती है। यही कारण है कि, बड़े नेताओं की बजाय कार्यकर्ताओं से उनका सीधा संवाद होता है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के इस बयान से बीजेपी को कांग्रेस को घेरने का एक और मौका मिल गया है। बीजेपी के 2023 में पटखनी देने के लिए कांग्रेस को अपने बूथ, सेक्टर, मंडल मजबूत बनाने हैं।
ये भी पढ़ें - Arun Saw : अरूण साव का बड़ा बयान, राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो सबको मिलेगा पक्का मकान
Comments (0)