मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब कांग्रेस का पूरा फोकस मतगणना पर है। इसी बीच बीजेपी-कांग्रेस में EVM की सुरक्षा पर राजनीति भी देखने को मिलने लगी है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने आरोप लगाया है कि, जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, ये गड़बड़ी करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
एमपी में EVM की सुरक्षा पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि, बीजेपी मतगणना में गड़बड़ी कर सकती है।