निर्वाचन आयोग ने भी अपनी लगभग पूरी तैयारी कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी 10 दिन के अंदर चुनाव तारीखों का ऐलान होने के बाद प्रदेश में आचार संहिता लग जाएगी। बता दें मध्य प्रदेश में नबंवर के अंत तक नई सरकार अस्तित्व में आ जाएगी। हालांकि पिछली बार की तरह ही इस बार भी चुनाव एक ही चरण में होने की संभावना है।
जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है लोग आचार संहिता और चुनाव की तारीखों को लेकर कयास लगाने लगे हैं। ऐसे में अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक निर्वाचन आयोग इस महीने के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। लेकिन फिलहाल हमें अधिकारिक ऐलान का इंतजार करना पड़ेगा।