बुरहानपुर के नेपानगर में वार्ड पार्षद उपचुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यहां कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। सुबह शुरू हुई मतगणना का 15 मिनट में ही परिणाम आ गया। मतगणना परिसर के बार कांग्रेस पदाधिकारियों और पार्षदों ने जीत का जश्न मनाया है।नेपानगर के वार्ड क्रमांक 23 में दो दिन पहले उपचुनाव हुए। आज शुक्रवार को आईटीआई कॉलेज में वोटों की गिनती की गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी पार्वती बाई ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश वास्कले को 34 वोटों से हरा दिया। मतगणना परिसर के बाहर मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और पार्षदों ने जश्न मनाया और मिठाईयां बांटी।
बुरहानपुर के नेपानगर में वार्ड पार्षद उपचुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यहां कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है।