मध्यप्रदेश में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राज्य शासन ने राजधानी भोपाल सहित सभी जिला मुख्यालयों के लिए मुख्य अतिथियों के नामों की घोषणा कर दी है।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण करेंगे।
प्रमुख शहरों में मुख्य अतिथि
भोपाल (लाल परेड ग्राउंड): राज्यपाल मंगुभाई पटेल ध्वजारोहण करेंगे
उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में तिरंगा फहराएंगे
ग्वालियर: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
इंदौर: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि रहेंगे
सागर: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
कैबिनेट व राज्य मंत्रियों का जिलावार कार्यक्रम
नाम — पद — जिला
कुंवर विजय शाह — मंत्री — रतलाम
प्रह्लाद सिंह पटेल — मंत्री — रीवा
राकेश सिंह — मंत्री — छिंदवाड़ा
उदय प्रताप सिंह — मंत्री — कटनी
संपतिया उइके — मंत्री — जबलपुर
तुलसीराम सिलावट — मंत्री — बुरहानपुर
विश्वास सारंग — मंत्री — खरगोन
इंदर सिंह परमार — मंत्री — दमोह
कृष्णा गौर — राज्य मंत्री — सीहोर
राधा सिंह — राज्य मंत्री — मैहर
इन जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
जिन जिलों में मंत्रियों का दौरा निर्धारित नहीं है, वहां जिला कलेक्टर मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इनमें शामिल हैं:
देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मुरैना, मंदसौर
भिंड, सीधी, सतना, शहडोल, उमरिया, पन्ना
छतरपुर, टीकमगढ़, बैतूल, सिंगरौली और बालाघाट
Comments (0)