मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड को हराकर मिली शानदार जीत पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और टीम इंडिया की ऐतिहासिक सफलता पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।
समर्पण और देशभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंडर-19 टीम के सभी खिलाड़ियों ने मेहनत, समर्पण और देशभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के अहम योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इनके शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत को आसान बना दिया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इसी युवा टीम से भविष्य के कई सितारे निकलेंगे, जो आगे चलकर भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर देश की विजय यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
Comments (0)