इंदौर में सामने आए एक प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए त्वरित और संवेदनशील हस्तक्षेप किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिनेश प्रजापति एवं उनकी माता रामप्यारी बाई की वर्षों से चली आ रही समस्या का मानवीय दृष्टिकोण के साथ समाधान सुनिश्चित किया गया।परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल KYC पूर्ण कर पेंशन प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई, वहीं अरविंदो अस्पताल में समुचित उपचार की व्यवस्था की गई।इसके साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा BLO के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई है।
इस त्वरित कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री का जताया आभार
दिनेश प्रजापति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी माता की पेंशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और सरकार द्वारा इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। इंदौर में हुए इस प्रकरण को संज्ञान लेते हुए दिनेश प्रजापति एवं उनकी माता रामप्यारी बाई की समस्या का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया गया है। परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल KYC कर पेंशन प्रक्रिया शुरू कराई गई एवं अरविंदो अस्पताल में उपचार की व्यवस्था की गई है। परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही BLO द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है
Comments (0)