प्रदेश के सक्रिय कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस बार भोजशाला में धार की कमान संभालने या गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन करने नहीं जाएंगे। वे दस दिन के अवकाश पर हैं। अपने पारिवारिक सदस्य के निधन के कारण वे इस अवधि में किसी भी आयोजन में शामिल नहीं होंगे।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी मंत्रियों की जिलों में ध्वजारोहण की सूची में विजयवर्गीय का नाम इस बार शामिल नहीं है। उनके प्रभार वाले जिले धार और सतना में इस बार कलेक्टर झंडा फहराएंगे।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 10 दिन की छुट्टी पर
विजयवर्गीय ने स्वयं पुष्टि की है कि वे दस दिन के अवकाश पर हैं, हालांकि उन्होंने इसकी आधिकारिक वजह नहीं बताई। उनके कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि निकटतम पारिवारिक सदस्य के निधन के कारण वे आगामी कुछ दिनों तक किसी भी आधिकारिक, सार्वजनिक और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इस अवधि में उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।
Comments (0)