कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा मध्यप्रदेश में पिछले दो दशक से चल रहा भाजपा का शासन किसानों के लिए बहुत बड़ा संकट साबित हो रहा है।प्रदेश के किसान की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि मासिक आमदनी के मामले में वह देश में 23वें नंबर पर पहुंच गया है।प्रदेश के किसान की औसत मासिक आय 8339 रुपया रह गई है। दूसरी तरफ़ किसानों पर कर्ज़ का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज़ माफ़ किया
इन हालात के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह दोषी है। यह भाजपा की सरकार ही है जिसने कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई कर्ज़ माफ़ी की योजना को बंद कर दिया। मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज़ माफ़ किया था। अगर यह कर्ज़ माफ़ी आगे भी जारी रहती है तो किसान इस तरह के कर्ज़ संकट में नहीं फँसता।इसके अलावा गेहूं और धान पर जो न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किया था, वह भी आज तक पूरा नहीं किया।अपनी ज़्यादातर फसलों के लिए मध्य प्रदेश का किसान सरकार की तरफ़ से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त करने के लिए परेशान होता रहता है।
किसानों के कल्याण के लिए ठोस योजना बनाए
यही नहीं खाद और बीज के लिए किसान का लगातार परेशान होता रहना मध्य प्रदेश में आम बात हो गई है। नक़ली खाद और बीज किसान के संकट को और ज़्यादा बढ़ा देते हैं।ज़रूरत इस बात की है कि खोखले वादे और प्रायोजित पुरस्कार झटकने के बजाय मध्य प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए ठोस योजना बनाए और पहले से लिए गए वादों पर अमल करे।
Comments (0)