मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी के बारे में सरकार के दावे झूठे हैं और जनता को गुमराह किया जा रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ दो दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे। हवाई पट्टी पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मीडिया ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया।
'बेरोजगारी दर’ के दावे को बताया झूठा
वहीं कमलनाथ ने बेरोजगारी की दर वाले सवाल पर सरकार को जमकर घेरा। कहा कि प्रदेश सरकार झूठ बोल रही है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज मध्यप्रदेश बेरोजगारी में देश में शीर्ष स्थान पर है, फिर भी सरकार इसके उलट दावे कर रही है।
वास्तविक आंकड़े जनता के सामने रखना चाहिए
आगे उन्होंने कहा कि सरकार को वास्तविक आंकड़े जनता के सामने रखना चाहिए और सही दिशा में कदम उठाने चाहिए।
Comments (0)