मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां मादा चीता 'आशा' मां बनी हैं।खास बात ये है कि, उन्होंने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है।कूनो प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है
भारत में जन्मे शावकों की संख्या बढ़कर हुई 24
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कूनो ने गर्व के एक अभूतपूर्व क्षण का अनुभव किया है क्योंकि आशा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत की चीता संरक्षण यात्रा को और अधिक मजबूती मिली है।इसके साथ ही, भारत में जन्मे शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है और चीतों की कुल आबादी 35 तक पहुंच गई है।यह उपलब्धि हमारे वन कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों के अथक समर्पण को दर्शाती है। यह राज्य वन्यजीव संरक्षण के एक प्रमुख केंद्र (एपिसेंटर) के रूप में उभर रहा है।
Comments (0)