पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश को केंद्रीय करों से मिलने वाली राशि में 7500 करोड़ रुपया की कमी की गई है।पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश के साथ सरासर नाइंसाफ़ी हुई है।
प्रदेश को केंद्रीय करों से मिलने वाली राशि में 7500 करोड़ रुपया की कमी
प्रदेश को केंद्रीय करों से मिलने वाली राशि में 7500 करोड़ रुपया की कमी की गई है।दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के बजट आवंटन में कमी के बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के हितों को ताक पर रखकर चुप्पी साधे बैठी हुई है।
पिछले बजट में जो आवंटन किया गया, वह राशि भी अब तक नहीं मिल सकी
भाजपा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश को दोनों हाथों से लूट रही है। बात सिर्फ़ इतनी नहीं है कि प्रदेश के आवंटन में कमी कर दी गई बल्कि ज़मीनी हक़ीक़त यह भी है कि पिछले बजट में जो आवंटन किया गया था, वह राशि भी अब तक प्रदेश को नहीं मिल सकी है।
Comments (0)