मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में राज्य की नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। सरकार ने इस नीति के तहत करीब 19 हजार करोड़ रुपये के राजस्व संग्रह का लक्ष्य तय किया है।
कैबिनेट के फैसलों पर सबकी निगाहें
सूत्रों के मुताबिक, नई आबकारी नीति में राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। कैबिनेट बैठक में विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की जा सकती है। कैबिनेट के फैसलों पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।
Comments (0)