मध्यप्रदेश के निगम-मंडलों में लंबे समय से नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़े संकेत दिए हैं और कहा है कि जल्द ही नामों की सूची जारी की जाएगी। उनके बयान से पद की उम्मीद लगाए नेताओं में फिर से उत्साह बढ़ गया है।
प्रदेश अध्यक्ष का बयान
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, संगठन के पदों को भरना हमारी प्राथमिकता है। हाल ही में जिला प्रभारी घोषित किए गए हैं, प्रकोष्ठ, कार्यसमिति और मोर्चों का गठन हो चुका है। संगठन जितना मजबूत होगा, भाजपा की राह उतनी ही आसान रहेगी।
निगम मंडल की तैयारी पूरी हो चुकी
निगम मंडल की तैयारी पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।उनका यह बयान उन नेताओं के लिए उम्मीद जगाने वाला है, जो लंबे समय से निगम-मंडलों में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
Comments (0)