मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज, 10 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं। आज से 12वीं कक्षा की परीक्षा प्रारंभ हुई है, जिसमें पहला प्रश्नपत्र अंग्रेजी विषय का है। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है।
6 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे
प्रदेशभर में करीब 16 लाख विद्यार्थी इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए राज्य में कुल 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। नकल रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ ही 206 संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य
छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए हैं। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है, इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा शुरू होने के बाद दो घंटे यानी दोपहर 12 बजे से पहले किसी भी छात्र को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें, एडमिट कार्ड और जरूरी सामग्री साथ रखें और किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि से दूर रहें।
Comments (0)