मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने मीडिया विभाग के कार्यप्रणाली में सुधार और नए प्रवक्ताओं के चयन के लिए अहम निर्णय लिया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया कमेटी को भंग कर दिया गया है और सभी वर्तमान प्रवक्ताओं को उनके पद और कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
टैलेंट हंट के जरिए होंगे नए प्रवक्ता
अब मध्यप्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं का चयन टैलेंट हंट के जरिए किया जाएगा। कार्यमुक्त किए गए वर्तमान प्रवक्ताओं को भी अगर पुनः प्रवक्ता बनना है तो उन्हें इस टैलेंट हंट कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरव्यू देना होगा।
शुरू होगा टैलेंट हंट प्रोग्राम
नए प्रवक्ताओं के चयन के लिए टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। टैलेंट हंट के पूरा होने के बाद ही नई नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अगली नियुक्ति तक मीडिया विभाग का प्रबंधन
अगली नियुक्ति तक मीडिया विभाग द्वारा पार्टी के कार्यक्रमों, डिबेट्स और प्रेस वार्ताओं में प्रतिनिधित्व के लिए नेताओं को भेजा जाएगा।
Comments (0)