भोपाल: संगठन की समीक्षा और आगामी रणनीति को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठकें आज राजधानी भोपाल में शुरू हो रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संभागवार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है।
सुबह 11 बजे से भोपाल संभाग की बैठक शुरू होगी
सुबह 11 बजे से भोपाल संभाग की बैठक शुरू होगी, जिसमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा जिलों के कांग्रेस नेता शामिल होंगे। खास बात यह है कि प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग बैठक रखी गई है। हर जिले को संगठन के कामकाज पर फीडबैक देने के लिए लगभग एक घंटे का समय दिया गया है।
SIR पर होगा मंथन
बैठक के दौरान SIR (संगठनात्मक रिपोर्ट) और पिछली बैठकों में दिए गए टास्क की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। कार्यकर्ताओं से जमीनी हालात का फीडबैक लिया जाएगा, साथ ही संगठन की कमजोरियों को दूर करने और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।
बूथ स्तर को सशक्त बनाने पर जोर
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि यह समीक्षा प्रक्रिया पार्टी को जिला से लेकर बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इसी क्रम में कल उज्जैन संभाग की बैठक आयोजित की जाएगी। प्रदेश भर में संभागवार समीक्षा बैठकों का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
जीतू पटवारी लेंगे बैठक
प्रदेश प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में हो रही ये बैठकें पार्टी में नई ऊर्जा भरने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।
Comments (0)