मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही महिलाओं को 14 फरवरी को बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे।इसके अलावा मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे, जिसमें नए भूमिपूजन और निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री के खंडवा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
करोड़ों के विकासकार्यों की भी देंगे सौगात
खंडवा कलेक्टर ने बताया कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंधाना का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री पंधाना विधानसभा क्षेत्र में अभी तक पूरे हो चुके निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
लाडली बहना योजना का महत्व
मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए सीधे उनके बैंक अकाउंट में दिए जाते हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
Comments (0)