रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेशभर से 6,412 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 1,316 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस आयोजन में रायपुर जिले के साथ-साथ राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, महासमुंद और धमतरी जिलों के जोड़े भी शामिल होंगे।
विभिन्न धर्मों और समुदायों की परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न कराए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार,
- हिंदू रीति से 6,281 जोड़े,
- मुस्लिम रीति से 3 जोड़े,
- ईसाई रीति से 113 जोड़े,
- बौद्ध रीति से 5 जोड़े,
- बैगा समाज की परंपरा अनुसार 10 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, आर्थिक सहयोग और कन्याओं के सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
Comments (0)