मुरैना में पूजा और प्रसाद वितरण के समय कैलारस थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में स्थित चामड़ माता मंदिर की छत भरभरा कर गिर गई। पत्थर की पटियों से बनी छत के मलबे में दबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
कन्याभोज के लिए आए थे बच्चे
सोमवार की दोपहर एक परिवार मंदिर में पूजा कर रहा था। पूजा के बाद कन्याभोज और प्रसाद वितरण होना था, जिसके लिए गांव के बच्चे मंदिर में इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान छत की एक पटिया टूटने के बाद पूरी छत भरभरा कर गिर गई। हादसे में 3 बच्चियों की मौत हो गई
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी और अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मलबा हटाने और स्थिति का जायजा लेने में लगी है। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता घायलों का समुचित उपचार और घटना के कारणों की विस्तृत जांच करना है।
Comments (0)