पचमढ़ी में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। सिविल एरिया थाना क्षेत्र स्थित होटल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। होटल का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।
एक ही हालत नाजुक
जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि होटल का एक भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इस हादसे में एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सभी घायलों को पास के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। आपको बता दें घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान है कि गैस सिलेंडर में तकनीकी खराबी के कारण यह विस्फोट हुआ।
Comments (0)