मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शराब की लत से उपजे पति-पत्नी के विवाद ने ऐसा भयावह मोड़ ले लिया कि मां और 9 साल की मासूम बेटी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह मामला पन्ना के चंदौरा चौकी क्षेत्र का है, जहाँ घरेलू कलह ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं।
शराब की लत बनी विवाद की जड़
जानकारी के अनुसार रमाशंकर कुशवाहा शराब पीने का आदी है। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक विवाद में बदल गई।
पति को डराने उठाया कट्टा, मासूम आई बीच में
विवाद के दौरान पत्नी रामसखी ने पति को डराने के लिए देशी कट्टा उठा लिया। मां को हथियार उठाते देख 9 वर्षीय बेटी रश्मि उसे रोकने के लिए दौड़ी, तभी छीना-झपटी में गोली चल गई।
मां-बेटी घायल, पुलिस जांच में जुटी
गोली लगने से मां और मासूम बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments (0)