रायपुर | राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। शहर के भनपुरी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रायपुर टार प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। फैक्ट्री में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम जारी है। सुरक्षा को देखते हुए फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Comments (0)