छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में राज्य सरकार के मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याएं सुनेंगे और उनका त्वरित समाधान करेंगे। यह कार्यक्रम 9 से 13 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम पहले दिन सुनेंगे समस्याएं
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री खुद उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे।
9 फरवरी: कृषि मंत्री रामविचार नेताम उपस्थित रहेंगे, उनके साथ प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही मौजूद रहेंगे।
10 फरवरी: कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव और प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।
11 फरवरी: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मौजूद रहेंगे।
12 फरवरी: वित्त मंत्री ओपी चौधरी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, उनके साथ प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष नंदन जैन उपस्थित रहेंगे।
13 फरवरी: वन मंत्री केदार कश्यप के साथ प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष रामजी भारती कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Comments (0)