रायपुर। राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में हुई ज्वेलरी चोरी की कई वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने सोशल मीडिया रील्स देखकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 8 चोरी के मामलों का खुलासा किया है।
पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़ी इन घटनाओं में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर और एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकद रकम और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 28 लाख रुपये आंकी गई है। गिरोह द्वारा रायपुर के अलावा आरंग, पलारी और बलौदा बाजार जिलों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर उपलब्ध रील्स और वीडियो देखकर ज्वेलरी दुकानों की रेकी करते थे और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
Comments (0)