रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध गुटका भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खमतराई थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान करीब 20 लाख रुपये कीमत का गुटका जब्त किया गया।
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर गुटका का स्टॉक जमा किया जा रहा है। आशंका है कि बाजार में कीमत बढ़ने पर इसकी कालाबाजारी की जाती थी। सूचना के आधार पर रायपुर नार्थ डीसीपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में गुटका बरामद हुआ। मौके पर फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। जब्त किए गए गुटका के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उत्पाद असली है या नकली और खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है या नहीं पुलिस ने मामले में संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Comments (0)