रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने रायपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रायपुर में हाल के दिनों में चोरी, लूट, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में राजधानी की कानून व्यवस्था कमजोर हुई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि हालात में जल्द सुधार नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर होगी। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Comments (0)