रायपुर। राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा 100 गुना डबल करने का झांसा देकर एक कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगी की इस वारदात को राहुल भारती और मयंक दास नामक दो शातिर ठगों ने अंजाम दिया है।
पीड़ित कारोबारी रुस्तम कुर्रे ने गुढियारी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के माध्यम से पैसा बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद कारोबारी को ऑफिस से बाहर बुलाकर श्मशान से मिट्टी लाने का बहाना बनाया और उससे 3.5 लाख रुपये नकद ले लिए।
आरोपियों ने एक कमरे में झोले के अंदर नकली नोट भरकर कारोबारी को दिखाए, जिससे उसे लगा कि तंत्र क्रिया सफल हो रही है। इसी दौरान मौका पाकर दोनों आरोपी नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कारोबारी ने गुढियारी थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
Comments (0)