हैदराबाद। मध्यप्रदेश के रीवा शहर की बेटी डॉ. प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि हुनर और हौसले के आगे कोई सीमा मायने नहीं रखती। हैदराबाद में आयोजित Naresh Surya Classic – Natural Bodybuilding Physique Competition में डॉ. प्रतिभा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Women’s Bikini Physique और Women’s Sports Model कैटेगरी में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
नेचुरल बॉडीबिल्डिंग में रीवा की डॉ. प्रतिभा सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि
हैदराबाद। मध्यप्रदेश के रीवा शहर की बेटी डॉ. प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि हुनर और हौसले के आगे कोई सीमा मायने नहीं रखती। हैदराबाद में आयोजित Naresh Surya Classic – Natural Bodybuilding Physique Competition में डॉ. प्रतिभा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Women’s Bikini Physique और Women’s Sports Model कैटेगरी में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। देशभर से आई फिटनेस एथलीट्स के बीच डॉ. प्रतिभा का आत्मविश्वास, अनुशासन और मंच पर प्रस्तुतिकरण निर्णायकों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ रीवा बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है और यह संदेश देती है कि छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है।
Comments (0)