रीवा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में पिता, उनका बेटा और भांजी शामिल हैं। बेटे की शादी का पहला कार्ड मंदिर में चढ़ाने जा रहे थे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
यह हादसा रीवा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, रीवा-रायपुर मार्ग पर रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑडी कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शादी का पहला कार्ड चढ़ाने जा रहे थे मंदिर
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान भागवत विश्वकर्मा, उनके छोटे बेटे शिवम विश्वकर्मा और भांजी शीतल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। तीनों रीवा के आसपास के क्षेत्र के निवासी थे। हादसे के बाद सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची
Comments (0)