बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी मंगलवार को एक बार फिर उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने बेटे की फिल्म की सफलता के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की।
20दिन में दूसरी बार महाकाल के दरबार पहुंचे सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी की बाबा महाकाल के प्रति गहरी आस्था रही है। इसी आस्था के चलते वे समय-समय पर उज्जैन आकर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करते रहते हैं। मंगलवार दोपहर भी वे उज्जैन पहुंचे और सीधे मंदिर पहुंचकर गर्भगृह के बाहर से विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर चुके हैं और फिल्म की सफलता के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की थी।
Comments (0)