उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 का आयोजन 15 फरवरी से 19 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान देश-विदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। प्रसिद्ध गायक सोनू निगम भी उज्जैन में परफॉर्म करेंगे। विक्रमोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आध्यात्मिक आयोजनों से होगी शुरुआत
उत्सव की शुरुआत शिव पूजा और शिवनाद जैसे आध्यात्मिक आयोजनों से होगी। कार्यक्रमों में नाट्य समारोह, संगीत और उससे जुड़े विचार-विमर्श शामिल रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण और प्रचार-प्रसार करना है।
अंतरराष्ट्रीय पौराणिक फिल्म महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा
विक्रमोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय पौराणिक फिल्म महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20 से अधिक देशों की पौराणिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही विज्ञान, कृषि और लोकसंस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
Comments (0)